Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

भाकियू अध्यक्ष ने उठाई बेनीगंज की जनसमस्याएं

हरदोई: संडीला स्थित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बेनीगंज की समस्याओं को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने दिया लिखित ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि बेनीगंज कस्बे में चौरासी कोसी परिक्रमा अंतर्गत एक प्राचीन विशाल हरिद्वार तीर्थ है जिस पर काफी संख्या में आस पास के लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि अशराफ टोला में एक सार्वजनिक कुएं पर मोहम्मद आजाद नामक व्यक्ति ने निर्माण करा कर व्यवसाय के लिए दुकानें बनाई है, जिन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए।

बेनीगंज कोतवाली के ठीक सामने नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर बाबूलाल वैश्य सहित एक जूते चप्पल की दुकान है जिससे आसपास के लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा बेनीगंज नगर में इस प्रकार तमाम सरकारी भूमि पर लोग काबिज हैं जिसकी जांच कर अविलम्ब कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे आवागमन कर्मियों एवं नगरवासियों की समस्या समाप्त होगी। उपरोक्त मामले को संजीदगी से लेते हुए डीएम मंगला प्रसाद ने कहा कि हरिद्वार तालाब की बैरिकेडिंग करने के साथ उसके चारों ओर इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम संडीला को निर्देशित करते हुए ज्ञापन पर लिखी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles