हरदोई: बेनीगंज स्थित सीबीजी इंटर कॉलेज ऑफ साइंस स्कूल में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बिना जाति-धर्म भेदभाव के लगभग एक हजार बच्चों व उनके अभिभावकों सहित विद्यालय स्टाफ ने एक साथ बैठकर सामूहिक रुप से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ विद्यालय के प्रबंधक गिरिजेश तिवारी ने किया।
जिसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा में ही ईश्वर के दर्शन होते हैं। कार्यक्रम में सरोज मिश्रा, दिनेश अग्निहोत्री, देशराज शर्मा, राजीव तिवारी, सुधीर वर्मा, राकेश शुक्ला, बृजेंद्र अग्निहोत्री, विपुल शुक्ला, विभा मिश्रा, रेखा पाल, श्वेता सिंह आदि ने खिचड़ी भोज को सफल बनाने में सहयोग दिया।


