गौतम बुध नगर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतःअंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत थाना सूरज पुर गौतमबुध नगर की पुलिस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बराही मंदिरके पास से चेतन पुत्र मनबीर निवासी ग्राम बेना थाना जेवर गौतम बुध नगर के कब्जे से 40 मोटा संतरा मसालेदार देसी शराब हरियाणा अवैध रूप से बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर.अभियुक्त के विरुद्ध थाना सूरजपुर गौतम बुध नगर में धारा 60/63आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा


