Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

सीएम योगी ने गोड़धोइया नाला के जर्जर पुल को नए पुल से बदलने के दिए निर्देश

गोरखपुर। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर संत हुसैन नगर के समीप गोड़धोइया नाला पर स्थित जर्जर पुल टूटेगा। मुख्यमंत्री ने इस पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह हिदायत भी दी है कि गोड़धोइया नाला परियोजना के तहत पूर्व निर्धारित सभी कार्य मार्च माह तक जरूर पूर्ण कर लिए जाएं।

बुधवार को निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन का निरीक्षण कर वापस लौटते वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ संत हुसैन नगर के पास गोड़धोइया नाला पर बने पुल पर रुके। उन्हें यह पुराना पुल जर्जर स्थिति में दिखा। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया यह पुल भविष्य में खतरा हो सकता है। इसके स्थान पर नया पुल बनाया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली और मार्च माह तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर के उत्तरी छोर के लिए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गोड़धोइया नाला कई दशकों तक उपेक्षा और गंदगी का पर्याय बना रहा। अतिक्रमण के कारण यह एक तरह से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। मुख्यमंत्री ने इसके जीर्णोद्धार के लिए पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना बनवाई। यह परियोजना 474.42 करोड़ रुपये की लागत वाली है।

सीएम का निर्देश, और तेज करें विरासत गलियारा का निर्माण

गोड़धोइया नाला का पुराना पुल देखने और जरूरी निर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेती चौक पहुंचे और धर्मशाला से पाण्डेयहाता तक सड़क चौड़ीकरण की निर्माणाधीन परियोजना विरासत गलियारा का भी जायजा लिया। उन्होंने इसके निर्माण कार्य में और तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में अवरोधक हटाने के सभी कार्य 15 जनवरी के पहले तक पूरे कर लिए जाएं। विरासत गलियारा का निर्माण 3.5 किमी लंबाई में 555.56 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके कार्य अप्रैल 2026 तक पूर्ण किए जाने हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles