Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पश्चिम यूपी में मुस्लिम समाज को जोड़ने BJP की बड़ी तैयारी

लखनऊ: पश्चिम उत्तर प्रदेश की बड़ी मुस्लिम आबादी काे अपने पक्ष में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का एक सहयाेगी पक्ष बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के साथ लखनऊ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्नेह संवाद से उत्साहित पार्टी कार्यकताओं ने पश्चिम यूपी में एक बड़ा सम्मेलन करने का कार्यक्रम बनाया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा है कि पश्चिम यूपी में मुस्लिम आबादी सर्वाधिक है, जिन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए हम काम कर रहे हैं।

कुंवर बासित अली ने कहा है कि इस समाज को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मिला है, ऐसे में सभी जिलों में स्नेह संवाद कराया जाएगा। मुरादाबाद में प्रस्तावित बड़े सम्मेलन में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि मोर्चा की इस कसरत का फायदा पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक होगा। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित अल्पसंख्यक स्नेह संवाद में रिजिजू काफी देर तक रहे साथ ही उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में आने की भी सहमति दी। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम का अब अनुभव सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles