Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

शंकराचार्य के अपमान और UGC Regulations से आहत बरेली सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

बरेली। यूजीसी की नई गाइडलाइन को सवर्ण विरोधी बताते हुए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार में ब्राह्मण विरोधी अभियान चल रहा है।

अलंकार अग्निहोत्री 2016 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। उनका कहना है कि यूजीसी की नई गाइडलाइन सवर्ण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक है, इसे वापस लिया जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई से भी आहत हूं।

सिटी मजिस्ट्रेट की एक तस्वीर सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह पोस्टर लेकर अपने कार्यालय के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में लिखा है कि हैशटैग यूजीसी रोल बैक… काला कानून वापस लो। शंकराचार्य और संतों को यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। भाजपा विरोधी नारा भी लिखा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles