मथुरा: गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं. इस दौरान वृंदावन की गलियों में कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है. वृंदावन के प्रमुख मंदिर बांके बिहारी, निधिवन प्रेम मंदिर और बरसाना श्री लाडली राधा रानी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट भीड़ देखी जा रही है. बांके बिहारी मंदिर की कुंज गलियों में तीन किलोमीटर लंबी लाइन श्रद्धालुओं की लगी हुई है.
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं: वहीं, मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है. मंदिरों के आसपास एकल मार्ग वाहनों के लिए अतिरिक्त वाहन पार्किंग बनाई गई हैं. लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाने के कारण जिला प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.
वृंदावन मथुरा बरसाना और गोवर्धन में जाम: एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया पिछले तीन दिनों से मंदिरों में भीड़ का दबाव अधिक होने लगा है. क्योंकि वीकेंड हॉलिडे और गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन मंदिरों में बढ़ रहा है, जिसके कारण अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है. सड़कों पर जाम ना लगे, इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती और रूट डायवर्जेंट भी किए जाते हैं. अनुमानित पिछले तीन दिनों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं.


