Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

गोरखपुर में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, समाधान होगा

गोरखपुर: सीएम योगी ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यान से बात सुनीं और कहा कि ‘घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा.’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका निस्तारण कराएं.

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए. सीएम ने भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है. प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को सौंपते करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय से कराया जाए.

गोरखनाथ मंदिर सीएम योगी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी. सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी.

उन्होंने अधिकारियों को इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन में भेजने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खूब प्यार दुलार दिया. उन्हें स्कूल जाने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी दी.

गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा: गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले.

उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश का नाम लेकर पुकारा. गोवंश के पास आने पर उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी-गुड़ खिलाया.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles