Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

ईरान की बजाय अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप ने किया बड़ा दावा, भारत ने नहीं दी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए “स्वतंत्र” है और भारत पहले ही तेल खरीदने का समझौता कर चुका है. भारतीय सरकार ने अभी तक ट्रंप की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

एयर फ़ोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “चीन का स्वागत है कि वह आए और तेल का एक शानदार सौदा करे. हमने पहले ही एक समझौता कर लिया है. भारत भी इसमें शामिल हो रहा है और वे ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहे हैं. तो, हमने पहले ही इस सौदे की रूपरेखा तैयार कर ली है.”

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला ने वाशिंगटन को 5.2 अरब डॉलर मूल्य का “5 करोड़ बैरल तेल” देने की पेशकश की है और वह इस सौदे के लिए सहमत हो गए हैं.

‘सदर्न बुलेवार्ड’ का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप बुलेवार्ड’ रखे जाने के अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम (वेनेजुएला के) नए राष्ट्रपति और देश चलाने वाले कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं… उन्होंने कहा कि हमारे पास 5 करोड़ बैरल तेल है और हमें इसे तुरंत प्रोसेस करना होगा क्योंकि हमारे पास इसे रखने की जगह नहीं है. क्या आप इसे लेंगे? मैंने कहा, हम इसे लेंगे. यह 5.2 अरब डॉलर के बराबर है.”

ट्रंप ने आगे वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ बेहतरीन संबंधों की सराहना की, जिसका गठन एक सैन्य अभियान में पूर्व वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद हुआ था. उन्होंने कहा, “वर्तमान अंतरिम राष्ट्रपति और अन्य सभी लोगों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं. काफी दबाव कम हुआ है.”

मादुरो को पकड़ने के बाद, ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया था कि वाशिंगटन सत्ता हस्तांतरण के दौरान वेनेजुएला को चलाएगा और उसे वहां के “तेल और अन्य चीजों तक पूरी पहुंच” चाहिए.

ट्रंप की टिप्पणियां न्यूयॉर्क स्थित समाचार आउटलेट Semafor की हालिया रिपोर्ट की भी पुष्टि करती हैं कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल की अपनी पहली बिक्री की है, जिसका मूल्य 50 करोड़ (500 मिलियन) डॉलर है. प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, Semafor रिपोर्ट बताती है कि तेल बिक्री से प्राप्त आय वर्तमान में अमेरिकी सरकार द्वारा नियंत्रित बैंक खातों में रखी जा रही है, जैसा कि शुक्रवार के आदेश में संकेत दिया गया था.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles