लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की खुलकर कोशिश कर रही है भाजपा– मुकेश यादव,अध्यक्ष महानगर कांग्रेस नोएडा
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पांडे जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लखनऊ “विधानसभा घेराव” के लिए घर से निकलने से पहले ही सेक्टर-52,नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव सहित वरिष्ठ नेताओं को साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया.
नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य यतेन्द्र शर्मा,नोएडा ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं,बल्कि संविधान,लोकतंत्र, जनता और मनरेगा के अधिकारों को बचाने की लडाई है।
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हर हाल में सच्चाई और जनता की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस मौके महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा सहप्रभारी लियाकत चौधरी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा,नोएडा,महानगर के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,अरुण पांचाल,महानगर सचिव सतीश पांचाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


