Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

मथुरा में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की जी एस टी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में राज्य कर विभाग और थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कूट रचित फर्जी प्रपत्रों के आधार पर फर्म बनाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने इस संगठित आर्थिक अपराध में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग व पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही थी।
राज्यकर अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 17 फरवरी 2026 को रावल गेट, दाऊजी रोड क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागेश पुत्र त्रिवेश (46 वर्ष), करन पुत्र महेश (30 वर्ष), देव पुत्र अनिल (26 वर्ष) और प्रशांत पुत्र जगदीश (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि ये लोग फर्जी फर्मों के नाम पर कागजी लेन-देन दिखाकर बोगस ITC का लाभ उठाते थे और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 68 चेकबुक, 41 एटीएम कार्ड, 7 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 3 रेंट एग्रीमेंट, 14 चाबियों का गुच्छा तथा विभिन्न फर्मों से संबंधित 8 मुहरें बरामद की गई हैं। थाना जमुनापार में इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 61/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरोह से जुड़े नेटवर्क और राजस्व क्षति के आंकलन के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles