सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा रेडियो और सेहत के ध्येय के अंतर्गत गांव मोरना, मामूरा और भंगेल के समुदाय के साथ सेहत सही लाभ कई के एक वर्ष की सफलता के साथ सेहत शपथ के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर गांव के संयोजकों को सेहत मित्र के रूप में सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो में आमंत्रित किया गया। समुदाय की भागीदारी ही हमारे प्रयास की सफलता की इकाई है, यह इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश था।
सेहत सही लाभ कई के एक वर्ष की सफलता के अवसर पर समुदाय के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और सेहत के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।


