नोएडा, 25 फरवरी 2026
नोएडा के सलारपुर स्थित सेंगर पब्लिक स्कूल में 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य वार्षिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अशोक भाटी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के संस्थापक श्री इंद्रपाल सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीराम प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दर्जनों सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। रामायण से लव-कुश की झांकी एवं महाभारत से दुर्योधन गाथा की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।
मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किए। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में उन्होंने महाभारत के द्रोपदी चीर हरण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा की थी, उसी प्रकार आज के कलयुग में हमें स्वयं आगे आकर मातृशक्ति, बहन-बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा हेतु सजग रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार, संस्कृति एवं पूर्वजों के गौरवपूर्ण इतिहास से अवगत कराएं।
इस अवसर पर सिंहराज गुर्जर, गजेंद्र रेक्सवाल, विपिन प्रधान, जयराज भाटी, नीरज चौधरी, चंद्रशेखर, चिरंजीव, सुमित, अरुण, श्रीमती लता सेंगर, प्रगति सेंगर, उन्नति सेंगर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


