Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

जैतपुर में नि:शुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर संपन्न

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026: जैतपुर के भगत सिंह चौक, गुरुद्वारा के निकट स्थित सामुदायिक केंद्र में The Indiantoptics Foundation ने Dev Medical Center के सहयोग से नि:शुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की समय रहते जांच सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और श्रमिक वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जांच व स्वास्थ्य परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच, शुगर परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय सहयोगी बलदेव सिंह बौक, लता राठौर, विकास राठौर एवं हिमांशु यादव का विशेष सहयोग रहा।

संस्था ने बताया कि भविष्य में भी क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति 9625166099 व 8851573275 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles