Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

भक्ति और रंगों का संगम: अश्वनी वधावन के निवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

आज बिरज में होली रे रसिया, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है – भजनों के साथ अश्वनी वधावन के घर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद: रविवार को राकेश मार्ग स्थित एन्क्लेव सोसाइटी में अश्वनी वधावन के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ।
समारोह में मुख्य रूप से संजय रैना ने अपनी मधुर वाणी से भजन प्रस्तुत किए। उनके साथ अनिल, राधे श्याम और तरुण मित्तल, जो सभी बाँके बिहारी संकीर्तन मंडल, गाजियाबाद के सदस्य हैं, ने भी भक्ति रस से सराबोर भजन प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित लोगों का मन भक्तिभाव से भर गया।
उपस्थित श्रद्धालु, बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग भजन-संकीर्तन के दौरान झूमकर भजनों का आनंद लेते रहे। आयोजकों द्वारा सभी के माथे पर चंदन का तिलक, राधे नाम का पटका और पुष्प माला पहनाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पुष्प वर्षा कर वातावरण और भी भक्तिमय और रंगीन बना दिया गया।
सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा,
वधावन परिवार ने बाँके बिहारी संकीर्तन मंडल, गाजियाबाद के साथ मिलकर यह भजन कार्यक्रम आयोजित किया, और यह वास्तव में अद्भुत रहा। संजय रैना जी और मंडल के सभी सदस्यों ने इतनी भक्ति और उमंग के साथ होली की खुशियाँ बांटी कि हर कोई भक्तिमय वातावरण में झूम उठा। समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला यह आयोजन हमेशा यादगार रहेगा।
इस अवसर पर रश्मि चौधरी,संतोष वधावन ,कविता, , अनुजा बंसल, प्रभा शर्मा, राजेश गोयल, अंजुला गुप्ता,विधि वधावन, गौरव बंसल सहित काफी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समापन पर भगवान की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में प्रेम, सौहार्द और आध्यात्मिक उल्लास की झलक देखने को मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles