Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

“होली के रंग संतो के संग” “सिद्धियां नहीं सीधे भक्त की जय:~राजेश्वरानंद”

दिल्ली 1मार्च:~होलिका की प्राप्त सिद्धियां प्रहलाद की सीधी सादी भक्ति के आगे परास्त हुई यह संदेश दिया स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने शाहदरा गोरख पार्क स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में आयोजित”होली के रंग संतो के संग” कार्यक्रम में भक्तों को।
सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होली मंगल मिलन महोत्सव में पारम्परिक रूप से चंदन, पुष्पवर्षा, इत्र सुगंध आदि की वर्षा करते हुए मनाया गया।सर्वप्रथम दरबार में विराजमान देवी देवताओं सहित सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज के श्री विग्रह पर पुष्पवर्षा,इत्र,गुलाल से अभिषेक किया गया।जागरण पंथ के विभिन्न घरानों के संतो महंतो भक्तों द्वारा पारंपरिक छैनो की झंकार के साथ पक्के भजनों का अदभुद गायन किया गया।दरबार के भक्तों ने स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज पर पुष्पवर्षा करते हुए मस्तक पर तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तो स्वामी जी ने भक्तों को मस्तक पर चंदन तिलक,प्राकृतिक गुलाल लगाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।महंत सुनील निर्मल जी के नेतृत्व में महंत सुरेन्द्र मेहरा जी,महंत दलीप चोपड़ा जी,सोमराज जी एवं रविराजा सहित अनेक प्रसिद्ध भजन गायकों ने भजन प्रस्तुति के साथ समां बांध दिया।
इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि “होली से शिक्षा मिलती हैं कि हठ योग से चाहे जितनी सिद्धियां प्राप्त की जाएं लेकिन अहंकार के साथ दूसरे को नीचा दिखाने की भावना से प्राप्त सब सिद्धियां भी साधक का कल्याण नहीं कर सकती।दूसरी तरफ मात्र भजन सुमिरन के साथ भगवान पर विश्वास रखते हुए परोपकार की भावना से ही भक्त अपने साथ सभी का कल्याण करने में समर्थ हो सकता हैं।
स्वामी राजेश्वरानंद जी ने कहा कि होली गंदे रसायनिक रंगों, नशे,हुड़दंग,व्यसनों से मनाने वाले अपनी संस्कृति,शरीर,पैसा हर चीज का नुक्सान करते है।पारंपरिक रूप से होली का त्यौहार पुष्पवर्षा,चंदन~हल्दी लेप लगाकर,इत्र गुलाल आदि से संतो के साथ एक दूसरे को गले लगा खुशियां बांटकर परमात्मा से जुड़ने का त्यौहार है।
महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद जी महाराज,चीफ विजिलेंस कमिश्नर अमित शर्माजी,पार्षद रितेश सूजी,सिविल डिफेंस सीनियर ऑफिसर निर्मल गुप्ता,कुसुम तोमर, राम बोहरा राजनीतिक दलों, समाजसेवी,धार्मिक गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles