गांव छलेरा बांगर सै44 में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही से हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा हादसे के लिए एक नहीं दो दो विभाग जिम्मेदार जहां एक तरफ छालेरा गली नंबर एक में सीवर ब्लाक होने की वजह से घरों की दीवारों से निकल रहा है सीवर का पानी वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण छलेरा के सामने डीएससी रोड के नीचे बना मुख्य नाला सफाई न होने के कारण छलेरा की गली नंबर 1 की नाली की पानी निकासी हुई बंद जिसके कारण नाली का पानी मकानों में जा रहा है और कभी भी कोई भी मकान गिरकर हो सकता है धराशाई हेल्थ विभाग के स्पेक्टर को फोन उठाने की फुर्सत नहीं सुपरवाइजर आते हैं और रोज फोटो खींचकर ले जाते हैं सफाई कर्मी एस समर्थकता जताते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन कही कोई कार्यवाही नहीं नोएडा की जनसुनवाई के दौरान भी ग्रामीणों ने जाकर नोएडा के अधिकारियों से बातें रखी थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ऐसा लग रहा है मीडिया द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी जी का ज्यादा महिमा मंडन होने की वजह से प्राधिकरण के विभागों ने कार्य करना ही बंद कर दिया है जिसकी वजह से इस तरह के कार्य दिखाई दे रहे थे जहां मीडिया के अनुसार श्री करूणेश जी के आने से व्यवस्थाओं में सुधार की बात की जा रही थी वही जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है जगह-जगह अतिक्रमण अवस्थाएं फैलते ही जा रही है ऐसा लग रहा है की नोएडा प्राधिकरण के विभागों पर किसी का भी संतुलन नहीं है जिसके कारण दिन प्रतिदिन नोएडा में व्यवस्थाओं का अंबार लगता जा रहा है?


