रिपोर्ट- सुनील मिश्रा
गाजीपुर। जनपद के भांवरकोल थाना परिसर में बीते दिनों थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सहित थाने के समस्त उपनिरीक्षक, पुलिस कर्मी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में सभ्रांत जनों की उपस्थित रही। सभी ने एक-दूसरे पर गुलाब के फुलों की वर्षा कर के होली पर्व का उत्सव मनाते हुए शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सरहना किया,
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को अंगवस्त्रम और माला पहनाकर सम्मान किया गया। चर्चाओं की देखें तो भांवरकोल थाने की होली मिलन समारोह की अनोखी झलक देखने को मिली, लोग डीजे पर होली गीत पर जबरदस्त उत्साह में डांस भी करते देखे गए, तो साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खुशनुमा वातावरण बना दिया।


