(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
दिल्ली। महिला दिवस के अवसर पर नेकी की राह और सनातन पथ के सौजन्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में देश भर की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया।जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं।इसी क्रम एक लोकप्रिय मॉडल एवं कवयित्री वाटिका नौरियाल को “नारी अस्तित्व अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं नेकी की राह के डायरेक्टर डॉ. गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि समाज और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली तथा अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। यह महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा और उदाहरण हैं।संस्था द्वारा प्राप्त पंजीकरण और उपलब्धियों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके तहत लगभग 100 महिलाओं को “नारी अस्तित्व अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
वाटिका नौरियाल एक मॉडल एवं कवयित्री होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेविका एवं बिजनेस विमेन भी हैं। मिसेज इंडिया 2022 की विनर भी रह चुकी है। वर्तमान में मिसेज उत्तर प्रदेश और मिसेज इंडिया प्रेजेंट्स में बतौर पैनलिस्ट है। वाटिका नौरियाल एक हाईटेक सर्विलेंस कंपनी की डायरेक्टर हैं ।स्त्री फाउंडेशन एन जी ओ से एसोसिएटेड है।इसके अतिरिक्त अनेक ब्यूटी कांटेस्ट में जूरी मेंबर्स के रूप में आमन्त्रित की जाती है।अनेक साहित्यिक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में भी शामिल होती है। वाटिका नौरियाल ने मीडिया से बात करते हुए सभी प्रशंसकों और अपने शुभचिंतकों के प्रति हमेशा अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।


