Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

पुष्टि मार्गीय सम्प्रदाय की बहुमूल्य निधि हैं कांकरोली नरेश डॉ. वागीश कुमार महाराज

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा। विश्वविख्यात द्वारकाधीश मन्दिर में श्रीराजाधिराज मंदिर एवं षष्ठीपूर्ति महोत्सव कमेटी, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे अनंत विभूषित जगद्गुर श्रीमद् वल्लभाचार्य शुद्धाद्वैत तृतीय पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 डॉक्टर वागीश कुमार महाराज की षष्ठीपूर्ति (60वां अवतरण दिवस) के उपलक्ष्य में त्रि-दिवसीय महामनोरथ समारोह के अंतर्गत दूसरे दिन डेम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में वृहद अभिवादन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।जिसमें देश के कई प्रख्यात संतों, विद्वानों, धर्माचार्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं व समासेवियों ने पूज्य महाराजश्री का सम्मान कर उन्हें बधाइयां दीं।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के माननीय न्यायमूर्ति एवं हाई पावर कमेटी, बांके बिहारी मन्दिर, वृन्दावन के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता एवं माननीय न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने कहा कि जगद्गुर श्रीमद् वल्लभाचार्य शुद्धाद्वैत तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज के द्वारा समूचे देश में मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के अलावा लगभग 175 मंदिरों के संचालन की पूरी व्यवस्था की जाती है।
श्रीमद्विष्णुस्वामी जगद्गुरू स्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले) एवं प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि कांकरोली नरेश डॉ. वागीश कुमार महाराज पुष्टि मार्गीय सम्प्रदाय की बहुमूल्य निधि हैं।वे बहुभाषी होने के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत के भी महारथी हैं।
चिंतामणि कुंज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज एवं डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि पुष्टि मार्गीय सम्प्रादायाचार्य डॉ. वागीश कुमार महाराज सहजता,सरलता व उदारता के मूर्तिमान स्वरूप हैं।वे समूचे विश्व में श्रीकृष्ण भक्ति का प्रचार-प्रसार कर असंख्य व्यक्तियों को भक्ति के मार्ग से जोड़कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कांकरोली नरेश, तृतीय पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 डॉक्टर वागीश कुमार महाराज ने कहा कि ब्रजभूमि अत्यंत पावन व पुनीत है।ये वही दिव्य भूमि है,जिस पर परमाराध्य भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अनेकों लीलाएं की।यहां केवल वही आ पाते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय हैं।
महोत्सव में मुख्य रूप से आगरा के विश्व विख्यात मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज, श्रीहित बड़ा रासमण्डल के श्रीमहंत लाडली शरण देवाचार्य महाराज, आचार्य/भागवत पीठाधीश्वर स्वामी मारुति नंदनाचार्य महाराज (वागीश जी), प्रख्यात भजन गायक बनवारी महाराज, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सतेन्द्र जोशी, भागवताचार्य डॉ. रामविलास चतुर्वेदी, डॉ. अशोक शास्त्री, अशोक रामायणी, प्रख्यात समाजसेविका “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना), डॉ. राधाकांत शर्मा, प्राचार्य डॉ. राजीव पाण्डेय, श्रीधराचार्य महाराज, आचार्य अंशुल पाराशर, द्वारकाधीश मन्दिर, मथुरा के अधिकारी अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, समाधानीश्री ब्रजेश चतुर्वेदी, समाधानीश्री राजुभाई चतुर्वेदी, शुभमभाई शाह, ध्रुवभाई शाह, मुकेश भाई परिख, प्रकाश भाई पटेल, मुकेश भाई मेहता आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन महोत्सव के संयोजक डॉ. सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी एवं सह-संयोजक व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम के अंतर्गत “ठाकुर श्री राजाधिराज मंदिर श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा ” पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।
सायं काल सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आयोजित हुआ।जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles