Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

Nadi Pariksha – वात-पित्त-कफ का फील: उंगलियों से नाड़ी को समझने का आसान तरीका

नाड़ी परीक्षा (Pulse Diagnosis) को एक बहुत बड़ा वरदान माना गया है।

इसकी मदद से सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की पूरी शारीरिक और मानसिक स्थिति को समझा जा सकता है।

नाड़ी के जरिए हम जान सकते हैं:

शरीर में कौन सा दोष (वात, पित्त, कफ) बढ़ा हुआ है
धातुओं (रस, रक्त, मांस आदि) की स्थिति कैसी है
जठराग्नि (डाइजेशन) कैसा काम कर रही है
शरीर के अंदरूनी अंगों की स्थिति क्या है
और यहां तक कि व्यक्ति की भावनाएं और मानसिक स्थिति भी

यानी आपकी उंगलियों के नीचे, पूरी बॉडी की “लाइव रिपोर्ट” मिल सकती है।

सबसे पहले बेसिक समझ लो—हमारे शरीर में वात-पित्त-कफ लगातार बहते रहते हैं, जैसे ब्लड फ्लो करता है। इसलिए इनका एहसास भी हमें शरीर में कहीं ना कहीं मिलता है—और सबसे साफ जगह है हमारी उंगलियाँ।

नाड़ी परीक्षा कैसे की जाती है?

नाड़ी जांचने के लिए हाथ और उंगलियों की सही पोजीशन बहुत जरूरी है।

पुरुष (Male) – दाहिने (Right) हाथ की नाड़ी

महिला (Female) – बाएं (Left) हाथ की नाड़ी

जब हम नाड़ी चेक करते हैं, तो तीन उंगलियाँ काम में आती हैं:

इंडेक्स फिंगर
मिडल फिंगर
रिंग फिंगर

यहीं पर हमें तीनों दोषों का अलग-अलग फील मिलता है।

नाड़ी का बेसिक लॉजिक: कहाँ क्या महसूस होता है?

जब आप उंगलियाँ रखते हो, तो हर दोष की एक खास जगह होती है:

वात (Vata) – इंडेक्स फिंगर के टिप (डिस्टल एंड) पर

पित्त (Pitta) – मिडल फिंगर के बीच (मिडल पार्ट) में

कफ (Kapha) – रिंग फिंगर के बेस (प्रॉक्सिमल एंड) पर

मतलब साफ है—तीनों दोष एक ही जगह नहीं मिलते, बल्कि अलग-अलग पॉइंट पर अपनी पहचान देते हैं।

ध्यान रखें:

तीनों उंगलियाँ एक लाइन में हों
आपस में चिपकी हुई नहीं, हल्का गैप हो
रेडियल बोन के ठीक नीचे सही जगह पर रखें

अगर पोजीशन सही होगी, तो नाड़ी साफ और पूरी (full) महसूस होगी।

स्पाइक का कॉन्सेप्ट: असली फील क्या है?

नाड़ी पढ़ते समय जो “झटका” या “उछाल” महसूस होता है, उसे स्पाइक कह सकते हैं।

वात का स्पाइक हल्का, तेज और मूविंग होता है।
पित्त का स्पाइक मिड में स्टेबल और थोड़ा गर्म फील देता है।
कफ का स्पाइक भारी, स्लो और गहराई में महसूस होता है।

यह फीलिंग ही असली आर्ट है—यहीं से आप समझते हैं कि शरीर में क्या चल रहा है।

नॉर्मल vs अननॉर्मल गति समझना जरूरी है।

हर दोष की एक नॉर्मल चाल (movement) होती है:

वात – हल्की, तेज, सर्प जैसी
पित्त – उछलती, मेंढक जैसी
कफ – स्थिर, हंस जैसी

लेकिन जब यही चाल बदल जाती है—तो वो संकेत देती है कि अंदर कुछ imbalance चल रहा है।

तीनों दोष हर उंगली में क्यों महसूस होते हैं?

अब एक इंट्रेस्टिंग बात—ऐसा नहीं है कि वात सिर्फ इंडेक्स पर ही होगा।
तीनों दोष हर उंगली पर थोड़े-बहुत मिलते हैं, लेकिन:

उनकी strong presence अपनी-अपनी जगह पर होती है
बाकी जगह पर उनकी subtle (हल्की) presence होती है
यानी हर उंगली एक तरह से पूरी कहानी बता रही है, बस ध्यान से समझना है।

प्रेशर डालने से क्या बदलता है?

अगर आप उंगली से ज्यादा दबाव डालते हो, तो दोष का फील दूसरी जगह शिफ्ट भी हो सकता है।

जैसे:

इंडेक्स पर ज्यादा दबाव – वात का एहसास थोड़ा दूर या शिफ्ट हो सकता है।

मिडल पर दबाव – पित्त का फील दूसरी उंगलियों में दिख सकता है
रिंग पर दबाव – कफ का असर ऊपर की तरफ महसूस हो सकता है।

इसलिए नाड़ी पढ़ना सिर्फ उंगली रखना नहीं है—यह सही प्रेशर का खेल है।

दोषों की नेचर समझो, तभी नाड़ी समझ आएगी।

हर दोष की अपनी पर्सनालिटी होती है:

वात – हल्का, ड्राय, तेज, मूविंग
पित्त – गर्म, तीखा, एक्टिव
कफ – भारी, स्लो, स्थिर

इन्हीं गुणों के आधार पर आप फील को पहचानते हो।

मूवमेंट का सीक्रेट: कौन आगे चलता है?

अगर आप कल्पना करो कि तीनों दोष एक साथ बह रहे हैं:

सबसे आगे – वात (हमेशा मूवमेंट में)
उसके पीछे – पित्त
सबसे पीछे – कफ

इसीलिए नाड़ी में भी उनकी पोजिशन और फील उसी हिसाब से मिलती है।

प्रकृति vs विकृति: क्या देखना है
नाड़ी से दो चीजें समझनी होती हैं:

1. प्रकृति (Natural body type)
व्यक्ति का बेस नेचर क्या है

जैसे कोई naturally वात, पित्त या कफ प्रधान है।

2. विकृति (Imbalance)
अभी शरीर में क्या गड़बड़ चल रही है‌।

कौन सा दोष बढ़ा हुआ है?

ध्यान रखो—नाड़ी सब कुछ नहीं बताती, यह सिर्फ एक powerful संकेत (signal) देती है।

नाड़ी के 7 मुख्य संकेत (Seven Characters of Pulse)
एक अच्छा नाड़ी विशेषज्ञ इन 7 चीजों को समझता है:

1. गति (Movement)
नाड़ी की चाल कैसी है—तेज, धीमी, उछलती या लहरदार।

2. वेग (Rate)
एक मिनट में कितनी बीट्स हैं।

वात – तेज
पित्त – मध्यम
कफ – धीमी

लेकिन ध्यान रखें—यह उम्र, एक्सरसाइज, इमोशन और बीमारी के हिसाब से बदल सकता है।

3. तापमान (Temperature)
छूने पर नाड़ी कैसी लगती है:

ठंडी – वात या कफ
गर्म – पित्त

यह जठराग्नि (मेटाबॉलिज्म) का संकेत देता है।

4. आकृति (Volume + Tension)
वॉल्यूम – सिस्टोलिक प्रेशर (ब्लड का थ्रो)
टेंशन – डायस्टोलिक प्रेशर (स्थिर दबाव)

इससे हार्ट की कार्यक्षमता और ब्लड फ्लो का अंदाजा लगता है।

5. ताल (Rhythm)
बीट्स के बीच का अंतर:

नॉर्मल – नियमित (Regular)
अनियमित – वात दोष गड़बड़

अगर बीट मिस हो रही है या रिदम टूट रही है, तो यह अंदर की समस्या का संकेत है।

6. कठिनता (Consistency of Vessel)
ब्लड वेसल (धमनी) की कठोरता:

वात बढ़ा – रफ, हार्ड (artery सख्त)
पित्त बढ़ा – नाजुक, जल्दी टूटने वाली
कफ बढ़ा – मोटी, भारी (fat deposition)

इससे भविष्य की बीमारियों का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

7. बल (Force of Pulse)
जब आप हल्का दबाव डालते हैं, तो नाड़ी कितनी ताकत से जवाब देती है।

ज्यादा बल – हार्ट पर ज्यादा स्ट्रेस
कम बल – हार्ट की कमजोरी

यह सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर के अंतर से जुड़ा होता है।

नाड़ी से बीमारी का अंदाजा कैसे लगता है
नाड़ी सिर्फ बीट नहीं है—यह एक पैटर्न है।

उदाहरण:

अगर कफ नाड़ी बहुत भारी और धीमी हो – लिंफ ब्लॉकेज या मोटापा
अगर पित्त नाड़ी बहुत तेज और गर्म हो – इंफ्लेमेशन या एसिडिटी
अगर वात नाड़ी अनियमित हो – गैस, एंग्जायटी, नर्वस इश्यू

यानी नाड़ी आपको बीमारी का नाम नहीं, बल्कि रूट कॉज़ बताती है।

मशीन vs नाड़ी चिकित्सा
आज मशीन से हमें सिर्फ:

Pulse rate
Graph

मिलता है।

लेकिन नाड़ी चिकित्सा से हम समझते हैं:

कौन सा दोष किसे ब्लॉक कर रहा है?

शरीर में असली imbalance क्या है
यही फर्क इसे खास बनाता है।

प्रैक्टिस ही असली गुरु है।

शुरुआत में सब एक जैसा लगेगा,
लेकिन धीरे-धीरे:

उंगलियाँ संवेदनशील हो जाएंगी
दिमाग में पैटर्न सेव हो जाएगा
और आप नॉर्मल vs अननॉर्मल पहचानने लगेंगे
यही असली स्किल है।

नाड़ी पढ़ना = Awareness का खेल
असल में नाड़ी विज्ञान कोई मैजिक नहीं है—यह आपकी awareness पर depend करता है:

आप कितनी बारीकी से फील कर सकते हो
आप स्पाइक को अलग-अलग पहचान सकते हो या नहीं
आपका माइंड कितना फोकस्ड है
जिसने यह समझ लिया, उसने नाड़ी पढ़ना शुरू कर दिया।

आगे क्या सीखना है? (

7 Levels की झलक)
नाड़ी को सिर्फ एक लेवल पर नहीं समझा जाता—इसमें 7 लेवल्स होते हैं।

हर लेवल पर:

अलग गहराई
अलग फील
अलग जानकारी

धीरे-धीरे सीखोगे, तभी पूरा क्लियर होगा।

Health is wealth

मीना अग्रवाल
आगरा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles