सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित – माँ गंगा” विषय पर देंगे जानकारी
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन। ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार व आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 25 मई 2026 को किया जाएगा।इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यक्रम निष्पादक ओपी सिंह ने बताया है कि “सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित – माँ गंगा” विषय पर युवा साहित्यकार एवं आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण केंद्र से 25 मई को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा। यह प्रसारण 13 मिनट का होगा। जिसे सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ.एम. चैनल संख्या 102.20 पर श्रवण कर सकते हैं।


