Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

अपनी बातों से पलटीं शिल्पा शिंदे, ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक शॉकिंग खुलासा किया है. शिल्पा शिंदे को शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के लिए जाना जाता है. इस सो में वो अंगूरी भाभी के रोल में थीं. इस रोल ने उन्हें बहुत फेमस कर दिया था. लेकिन शिल्पा का शो के प्रोड्यूसर्स संग विवाद हुआ और मामला पब्लिक में आया. शिल्पा ने 1 साल में ही शो छोड़ दिया था. उस वक्त शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था.

‘मुझ पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने के लिए प्रेशर बनवाया जा रहा था’

शिल्पा ने कहा, ‘मुझसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने का प्रेशर बनाया जा रहा था. ताकि मैं हाथ न जाऊं और पैसे न बढ़ा पाऊं. और मेरा ऐसा था कि मेरा ये पहला शो नहीं है और मैं ये नहीं करूंगी. बस इतना ही था. कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा था कि आप कहीं और काम नहीं कर सकते. मैंने कहा था कि मुझे करना ही नहीं है, टाइम कहां मिलता है. लेकिन मुझे कंट्रोल करने की कोशिश हो रही थी.’

आगे उन्होंने कहा, ‘उस वक्त मुझे डराने के लिए न्यूज में खबरें फैलाई कि शिल्पा अब शो में नहीं है. मुझे उन्होंने अचानक से छुट्टी दे दी. मुझे बहुत बुरा लगा था. मैंने कहा था कि मैं एक्सक्लुसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करूंगी. तो उन्होंने कहा कि फिर छोड़ दो शो. तो मैंने कहा ठीक है. फिर उन्होंने कहा कि आपको हम बाहर और कहीं काम नहीं करने देंगे. आप घर पर बैठो. फिर मैंने कहा ठीक है मैं नहीं करूंगी. ये सब बड़े प्रोड्यूसर्स को मैं व्हाइट कॉलर माफिया बोलती हूं. उस वक्त मुझे 12 करोड़-20 करोड़ की नोटिस आ रही थी. मेरे वकील को खरीद लिया गया था. मेरा था कि मैंने कुछ गलत किया नहीं तो मेरा कुछ हो नही सकता.’

शिल्पा शिंदे ने लगाया था झूठा आरोप

आगे उन्होंने केस के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे सच बोलने में डर नहीं लगता. एएक साल के बाद, मुझे इतना परेशान किया इस लेवल पर ले आए. ये बात बोलना बहुत बड़ी बात, पर मैंने मेरे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था. क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था. तब जाकर मैं उसमें से निकली, क्योंकि उसके बाद सेटलमेंट हुआ. तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया था. मैंने केस उसी बेसिस पर किया क्योंकि पुलिस तो एफआईआर करने के लिए सीधा बोलती है कि आपको गंदा लिखना पड़ेगा. मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं. मेरे दोस्त ने मुझे कहा था कि तुम क्या कर रही हो तुम्हें पता है. तो मैंने कहा कि मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं है. मुझे छोड़ा ही नहीं. मेरे चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए थे. लेकिन इसमें वो बंदा बेचारा बदनाम हो गया. मैं आज बोल रही हूं कि वो झूठा था. मैं ये आज पहली बार बोल रही हूं कि वो सच में झूठ था. फिर हमारी सेटलमेंट हुई.’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles