Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन

हैदराबाद: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जवानी तो इश्क होना है आज 5 जून को रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया है. डेविड की यह आखिरी फिल्म है. डायरेक्टर ने अपनी फिल्म निर्देशन से संन्यास ले लिया है. फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कैसी है और दर्शकों को कितनी पसंद और नापसंद आ रही है. फिल्म क्रिटिक्स और दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद एक्स हैंडल पर अपनी राय और रेटिंग दे रहे हैं, चलिए जानते हैं आखिर वरुण, मृणाल और पूजा दर्शकों का कितना मनोरंजन कर रहे हैं.

है जवानी तो इश्क होना है X रिव्यू

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही दर्शकों में फिल्म को देखने की बेचैनी बढ़ गई थी. वरुण, मृणाल और पूजा की तिकड़ी ने ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब पूरी फिल्म पर लोगों की राय भी आने लगी है.

एक यूजर ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को क्रेजी एंटरटेनर बताया है और 5 में से 3.5 रेटिंग दी है. उन्होंने आगे लिखा है, वरुण धवन बीस्ट मोड में हैं. फिल्म में कृति सेनन और जॉनी लीवर का कैमियो खूब हंसाता है’.

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कुडेल लिखते हैं, है जवानी तो इश्क होना है एक पैसा वसूल एंटरटेनर है. उन्होंने फिल्म को 3.5 रेटिंग दी है. उन्होंने आगे लिखा है, फिल्म हंसी, रोमांस, म्यूजिक, कन्फ्यूजन और अनलिमिटेड फन देने का वादा पूरा करती है. डेविड धवन ने शानदार फिल्म बनाई है.

सीनियर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी है जवानी तो इश्क होना है देख ली है और उन्होंने भी फिल्म को मजेदार बताया है. तरण आदर्श ने लिखा है, फिल्म एंटरटेनिंग है. डेविड धवन का जादू फिल्म चला. यह चेहरे पर हंसी लाने वाली फिल्म है. लेकिन लॉजिक पर मत जाना और बस सीट पर बैठो और एन्जॉय करो.

एक यूजर लिखता है, है डेविड तो मस्ती होना है. डेविड की पूरी टोली मस्ती के साथ लौटी है. वाकई में कमाल की फिल्म है.

वरुण धवन की टॉप ओपनिंग फिल्में

बॉर्डर 2- 35 करोड़ रुपये

कलंक- 21.60 करोड़ रुपये

जुड़वां 2- 16.10 करोड़ रुपये

एबीसीडी 2- 14.30 करोड़ रुपये

बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 12.25 करोड़ रुपये

बेबी जॉन- 11.25 करोड़ रुपये

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 10.11 करोड़ रुपये

है जवानी तो इश्क होना है डे 1 कलेक्शन प्रीडिक्शन

वरुण धवन स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ए़डवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म ओपनिंग डे पर 6 से 9 करोड़ रुपये कारोबार कर सकती है और साल 2026 की अब तक की छठी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन सकती है. इस फिल्म से वरुण अपनी कई फिल्मों की ओपनिंग कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिसमें उनकी सुपरहिट फिल्म मैं तेरा हीरो भी शामिल हैं.

है जवानी तो इश्क होना है के बारे में

फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर पति-पत्नी के रोल में हैं. वहीं, पूजा हेगड़े बतौर ग्लैमरस गर्ल वरुण धवन की लाइफ में एंट्री मारती हैं. फिल्म में मनीष पॉल अली असगर, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे और राकेश बेदी अहम रोल में हैं. फिल्म के निर्माता टिप्स फिल्म्स कंपनी के मालिक रमेश तौरानी हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles