Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

मुख्यमंत्री सुक्खू का दिल्ली दौरा, कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की अटकलें तेज

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिमला से चंडीगढ़ और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे। राजधानी दिल्ली में उनका हिमाचल सदन में ठहरने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को कई महत्वपूर्ण विषयों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी केंद्र सरकार से जुड़े कुछ मामलों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही राष्ट्रीय महत्व की किशाऊ बांध परियोजना को लेकर प्रस्तावित बैठक में उनके शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि बैठक में भागीदारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री की कांग्रेस नेतृत्व से संभावित मुलाकात को लेकर भी चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश से जुड़े राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में रहे, जहां उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। दिल्ली दौरे के दौरान होने वाली संभावित बैठकों और चर्चाओं पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles