Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

तारक मेहता शो के ‘बाघा’ के घर पसरा मातम, पिता अरविंद वेकारिया का निधन

हैदराबाद: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता और जाने-माने गुजराती एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. पॉपुलर शो में ‘बाघा’ का किरदार निभाने वाले तन्मय ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी मां को खो दिया था. उन्होंने इस दुखद घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, इस खबर की पुष्टि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने की है, सिंटा ने एक शोक संदेश के जरिए सीनियर आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी. उनकी मौत की वजह अभी पता नहीं चली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तन्मय के पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं. मौत की असल वजह अभी साफ नहीं है और इस बारे में और जानकारी का इंतजार है. इस दुखद खबर से फैंस ने संवेदनाएं व्यक्त की है को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि माँ के निधन के बाद से ही वह मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. वहीं, सिंटा ने इस खबर को शेयर करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा है, ‘सिंटा सीनियर एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट अरविंद वेकारिया के निधन पर शोक व्यक्त करता है.’

अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और सिनेमा में एक जाना-माना नाम थे और कई दशकों तक परफॉर्मिंग आर्ट्स में उनके योगदान के लिए उन्हें काफी सराहा गया. उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और स्टेज पर एक सफल करियर बनाया और अपने काम के लिए इंडस्ट्री में सम्मान हासिल किया.

यह अनुभवी एक्टर ‘यशोदा’, ‘छानू चमकलो’ और ‘रूपियो नाच नचावे’ जैसी गुजराती फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते थे. फिल्मों के अलावा, वे मशहूर सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज ‘शक्तिमान’ में भी नजर आए थे.

टीवी देखने वालों को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी गेस्ट अपीयरेंस भी याद हो सकती है. इस सिटकॉम में अरविंद ने एक ज्वैलर का रोल किया था, जिसके पास आत्माराम भिड़े अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने जाते हैं. भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन लंबे समय से चल रहे इस शो के फैंस ने उन्हें जरूर नोटिस किया था. 2026 तक, इस शो के 4,500 से ज्यादा एपिसोड पूरे हो चुके हैं और यह अभी भी रोजाना प्रसारित होने वाली सीरीज के तौर पर चल रहा है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles