Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल में JOA (IT) का अलग राज्य कैडर, भर्ती निदेशालय करेगा नियुक्तियों का संचालन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब जेओए (आइटी) का अलग राज्य कैडर होगा। इसका संचालन भर्ती निदेशालय के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों के आदेश भी भर्ती निदेशालय ही जारी करेगा। यह नियुक्तियां जाब ट्रेनी आधार पर की जाएंगी। कार्मिक विभाग ने इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी कर दिए हैं।

पत्र में कहा है कि सरकार ने 26 मार्च 2025 को भर्ती निदेशालय की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य जेओए (आइटी) और अन्य सी श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया को तेज एवं व्यवस्थित बनाना है। इसके बाद 12 मार्च 2026 को जेओए (आइटी) का अलग राज्य कैडर भी गठित किया गया।

इसमें वित्त विभाग के छह जनवरी 2026 के कार्यालय ज्ञापन का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया है कि करुणामूलक आधार पर जेओए (आइटी) के पद पर जाब ट्रेनी के रुप में नियुक्ति के मामलों में संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव भर्ती निदेशालय को भेजने होंगे। इसके बाद नियुक्ति पत्र जारी करने का दायित्व भर्ती निदेशालय का होगा।

एक समन्वित व्यवस्था में होंगी नियुक्तियां

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि विभागीय जेओए (आइटी) और राज्य कैडर जेओए (आइटी) की भर्ती अलग-अलग समानांतर माध्यमों से नहीं की जाएगी। सरकार की नीति के अनुसार सभी नियुक्तियां एक समन्वित एवं एकल व्यवस्था के तहत की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles