Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को रफ्तार, मांझी खड्ड पर 380 मीटर पुल की योजना

शिमला। हिमाचल सरकार गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। परियोजना के तहत रनवे की लंबाई बढ़ाने के साथ एयरपोर्ट के समीप बहने वाली मांझी खड्ड पर 380 मीटर लंबे पुल के निर्माण की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। पुल निर्माण से पहले शिमला से एक उच्चस्तरीय टीम मौके का निरीक्षण करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

हाई लेवल टीम करेगी निरीक्षण

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले शिमला से एक उच्चस्तरीय (हाई लेवल) टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करे। शिमला से जाने वाली उच्चस्तरीय टीम के निरीक्षण और उनकी रिपोर्ट के बाद ही मांझी खड्ड पर पुल निर्माण को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

1372 मीटर है अभी लंबाई

सरकार का पूरा ध्यान इस परियोजना को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर है। इस एयरपोर्ट के रनवे की वर्तमान लंबाई 1,372 मीटर (लगभग 1.37 किलोमीटर) है। इस लंबाई के कारण यहां केवल छोटे टर्बोप्राप विमान (जैसे एटीआर-72) ही सीमित क्षमता के साथ लैंड कर पाते हैं।

दो चरण में होगा कार्य

हवाई पट्टी की लंबाई को बढ़ाने के कार्य को दो चरण में बांटा गया है। प्रथम चरण में हवाई पट्टी की लंबाई को 1900 मीटर करना है, पहले रनवे को 600 मीटर बढ़ाया जाएगा। इसी चरण में मांझी खड्ड पर 380 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

दूसरे चरण में 1110 मीटर बढ़ेगी लंबाई

इसके बाद दूसरे चरण में हवाई पट्टी की लंबाई 3010 मीटर करना है। इस चरण में 1900 मीटर से आगे 1110 मीटर बढ़ाया जाएगा। हवाई पट्टी की लंबाई को 3010 मीटर यानि 3 किमी किया जाएगा। तब गग्गल एयरपोर्ट से कमर्शियल जेट जैसे एअरबस ए-320 और बोइंग 737 आसानी से लैंड व टेकआफ कर सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles