Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

नोट कर लें डेट! सिनेमाघरों में इस दिन लौटेगा ‘टाइगर’; Rajinikanth की Jailer 2 की रिलीज डेट आई सामने

हैदराबाद: रजनीकांत के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. ‘जेलर 2’ के लिए जिस बड़े अपडेट का वादा किया गया था, उसे लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे, और अब फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की थिएटर रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है.

2 जुलाई को सुबह मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के फैंस को बताया कि गुरुवार को शाम बजे 6 एक सरप्राइज मिलने वाला है. इस पोस्ट को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘टाइगर शिकार पर वापस आ गया है. आज शाम 6 बजे.’ इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया.

गुरुवार को मेकर्स ने जेलर 2 की रिलीज डेट का एलान किया. मेकर्स ने एक दमदार वीडियो शेयर किया और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया. वीडियो पोस्ट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा मूल सिद्धांत. ‘जेलर 2′ 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘जेलर 2’ दशहरा पर सोलो रिलीज नहीं होगी. सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म की टक्कर सीधे चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फिल्म ‘विश्वंभरा’ से होगी. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ ‘जेलर 2’ की रिलीज से ठीक एक दिन बाद यानी 16 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस दस्तक देगी.

‘जेलर 2’ के बारे में

बता दें ‘जेलर 2’ की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है. अप्रैल 2026 को मेकर्स ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी और फैंस को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल से उम्मीद है कि इसमें भी वही स्टाइल, मास अपील और जबरदस्त कहानी का मेल देखने को मिलेगा, जिसने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. संगीत की जिम्मेदारी एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है, जिनका साउंडट्रैक पहली फिल्म में धमाल मचा दिया था.

नेल्सन दिलीप कुमार इस सीक्वल को डायरेक्ट कर रहे हैं. यह सीक्वल ओरिजिनल ‘जेलर’ की सफलता के बाद आ रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. अनिरुद्ध, जिनके म्यूजिक ने पहले पार्ट को ब्लॉकबस्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे दूसरे पार्ट के लिए भी म्यूजिक दे रहे हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles