Mediasamvad24

31.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल में रद्द भर्तियों का शुल्क लौटेगा, 3.41 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

हमीरपुर। पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों के पदों के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। राज्य सरकार ने रद हो चुकी 80 पोस्ट कोड की भर्तियों के लिए जमा करवाया गया आवेदन शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 3,41,742 अभ्यर्थियों को लगभग 4.27 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है।

क्या है मामला

वर्ष 2022 में तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर ने 80 पोस्ट कोड के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 1,423 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए थे। इनमें जेओए (आईटी), ऑडिट, फार्मासिस्ट, फायरमैन, सब इंस्पेक्टर, तकनीकी शिक्षा सहित कई अन्य विभागों के पद शामिल थे। इन भर्तियों के लिए प्रदेशभर से 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा कराया।

इसी दौरान भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया गया। इसके बाद भर्ती व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए और आयोग के माध्यम से जारी सभी 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रियाएं रद् कर दी गईं।

आयोग भंग होने से फंसा रह गया आवेदन शुल्क का पैसा

भर्ती रद होने के बाद हजारों पद रिक्त रह गए और लाखों अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क भी आयोग के पास जमा रह गया। अब राज्य सरकार ने इन सभी अभ्यर्थियों को उनका आवेदन शुल्क वापस करने का फैसला लिया है। इसके लिए करीब 4.27 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे।

अब नए सिरे से होंगी भर्तियां

वहीं, जिन पदों की भर्ती रद्द हुई थी, उन्हें भविष्य में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से दोबारा भरा जाएगा। हालांकि नई भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसे लेकर सरकार ने अभी कोई समय सीमा घोषित नहीं की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles