Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश से किसी भी नेता को स्थान नहीं मिला है। हिमाचल से कभी जुड़े रहे महेंद्र पांडे को टीम में जगह मिली है। हालांकि यह हिमाचल से नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक हिमाचल में सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम प्रमुखता से चर्चा में था।

इंटरनेट मीडिया पर भी उन्हें राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अनुराग ठाकुर के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, वर्तमान राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के नाम भी राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने को लेकर चर्चा में रहे।

प्रदेश में तेज हुई चर्चा

ऐसे में हिमाचल को राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से प्रदेश भाजपा में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा की पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हिमाचल से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने किया था। नड्डा लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि नई टीम में हिमाचल को अधिमान मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब भाजपा के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हिमाचल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश को इसमें प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना पर नजरें टिकी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में जगह न मिलने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार के अगले विस्तार में हिमाचल के किसी नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद

हिमाचल प्रदेश को अब आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद है। प्रदेश से वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जेपी नड्डा ही केंद्रीय मंत्री हैं। भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। हिमाचल से राज्यसभा में डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अनुभवी नेताओं के रूप में कई विकल्प

ऐसे में प्रदेश को उम्मीद है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में किसी अन्य नेता को केंद्रीय जिम्मेदारी मिल सकती है। राष्ट्रीय भाजपा टीम में हिमाचल को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अनुराग ठाकुर का नाम संभावित दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है। पार्टी के पास प्रदेश से अनुभवी नेताओं के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें केंद्रीय नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles