Mediasamvad24

30.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा- उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में गेंद से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वो विकेट लेने वाले बॉलर भी है. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने एक ही ओवर में नॉर्थ ईस्ट जोन के दो खिलाड़ियों को आउट करके सुर्खियां बटोरी. उस मैच में उनकी टीम ने एक पारी और 210 रनों से जीत दर्ज की.

15 वर्षी वैभव सूर्यवंशी ने मैच में गेंदबाजी करने के बारे में बताया की उन्होंने गेंदबाजी करके कैसा महसूस किया. BCCI डोमेस्टिक द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, ‘अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछें, तो उन्हें बॉलिंग करना हमेशा पसंद आता है. एक बल्लेबाज को बॉलिंग करना और एक बॉलर को बैटिंग करना हमेशा उतना ही पसंद आता है.’

ईशान भैया को लगा कि वह रिस्क ले रहे हैं

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने जब अपने उपकप्तान वैभ सूर्यवंशी को मैच में गेंद थमाई तो उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और दो विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी के हुनर को सबके सामने ला दिया. वैभव ने कहा, ‘सामने वाली टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए मुझे दो या तीन ओवर बॉलिंग करने के लिए कहा गया. ईशान भैया को लगा कि वह रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला बॉलर हूं.’

बल्ले से फ्लॉप गेंद से कमाल

वैभव ने आगे कहा, ‘मैच में गेंदबाजी करके बहुत मजा आया क्योंकि बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही. इसलिए, गेंदबाजी से योगदान देना बहुत अच्छा रहा. और जाहिर है, जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है, तो उससे ज्यादा मजा किसी चीज में नहीं आता, इसलिए बहुत मजा आया.’ वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. अपनी टीम की एकमात्र पारी में वे सिर्फ आठ रन पर आउट हो गए. हालांकि, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.

दूसरी पारी में, बिहार के इस स्टार खिलाड़ी ने सिर्फ तीन ओवर बॉलिंग की, लेकिन एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बड़ा असर डाला. वैभव ने लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलिंग करते हैं, किशन लिंगदोह को डीप कवर्स में कैच आउट कराया और फिर तीन गेंद बाद उन्होंने इमलीवती लेमटुर को विकेट के पीछे कैच कराया.

सूर्यवंशी ने बताया कि स्पेल के दौरान उनके दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी कि मुझे सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाजी करने को मिलेगी, चाहे मैं पांच विकेट ही क्यों ना ले लूं. इसलिए मेरा प्लान यह था कि मैं जितनी अच्छी बॉलिंग कर सकता हूं, करूं और सिर्फ एक जगह पर निशाना साधकर अपना स्पेल अच्छे से खत्म करूं.’

दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल

वैभव सूर्यवंशी की टीम दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. जहां उसका मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. ये मैच बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर रविवार 30 अगस्त को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जाएगा. फाइनल मैच 6 सितंबर को शुरू होगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles