Mediasamvad24

19.1 C
Noida
Sunday, November 15, 2026

Buy now

spot_img

बदला होगा या फिर इतिहास दोहराएगा? U-19 फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 2025 की हार का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया!

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 14 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. भारत को 9वीं बार खिताब अपने नाम करने के लिए पाकिस्तान को हराने के लिए अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

अभी तक भारतीय अंडर 19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. उसे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है. जब वो ग्रुप मैच में पाकिस्तान से तीन रोनों से मैच हार गया था. अब भारत के पास उस पिछली हार के साथ साथ पिछले साल के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का सुनहर मौका है. 2025 के फाइनल में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर 19 टीम को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 191 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में पहुंची है. जबकि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रख रही है.

सहवाग और सूद से भारत को उम्मीदें

भारत को आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद से बड़ी उम्मीदें होंगी. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जबकि तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए उस्मान खान (238 रन) और तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह (11 विकेट) शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास मोहम्मद सैयाम (08 विकेट) और अली रजा (06 विकेट) जैसे अच्छे गेंदबाज भी हैं.

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप में भारत सबसे सफल टीम रही है. उन्होंने अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 2-2 बार जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को अब तक दो बार हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. उसके 2025 में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी.

IND U19 vs PAK U19: दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय अंडर 19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद.

पाकिस्तानी अंडर 19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, उस्मान खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, नकाब शफीक, हमजा जहूर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, अब्दुल कादिर.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles