Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

भाजपा ने हिमाचल की संपदा बेची: मुख्यमंत्री सुक्खू का तीखा हमला

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की संपदा को बेचा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम डींगे मारना है और इससे काम नहीं चलता। उन्होंने दावा किया कि शहरी निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस धरातल और भाजपा सोशल मीडिया में जीती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि मेरे नेतृत्व में कांग्रेस 3 चुनाव जीती है। इसमें पहला चुनाव शिमला नगर निगम, दूसरा विधानसभा उपचुनाव और तीसरा शहरी निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 गुटों में बंटी भाजपा को आने वाले समय में पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुटबाजी की शिकार भाजपा शिमला के दीपकमल कार्यालय से सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ का माहौल तैयार करके अपनी जीत का ढिंढोरा पीटती है।

बीडीसी व जिला परिषद पर बयान का गलत अर्थ निकाला गया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बीडीसी व जिला परिषद को लेकर उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने देर सायं पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे कहने का अर्थ यह था कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के एक दिन उनकी वैल्यू अधिक होती है। बीडीसी.व जिला परिषद सदस्य अपने अधिकार क्षेत्र में अपनी शक्तियों के अनुसार कार्य करते हैं। उनको वित्त आयोग से विकास कार्य के लिए धन खर्च करने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों की निश्चित प्रक्रिया के तहत शपथ भी होगी।

कांगड़ा, नूरपुर व ज्वालामुखी में कांग्रेस जीती

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि कांगड़ा, नूरपुर और ज्वालामुखी में कांग्रेस को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि चम्बा और चुवाड़ी में जहां भाजपा दावा कर रही थी, वहां कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने हैं। भाजपा का यही हाल ज्वालामुखी और अन्य स्थानों पर हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पहले से मई में चुनाव करवाने के लिए तैयार थी, लेकिन भाजपा बेवजह इस मामले को तूल दे रही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles