Mediasamvad24

26.1 C
Noida
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

spot_img

बधाई हो! दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, नन्ही बेटी संग दी गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट…

हैदराबाद: बॉलीवुड से एक बार फिर गुडन्यूज आई है. बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक बार फिर प्रेग्नेंसी का एलान किया है. सिद्धार्थ-कियारा ने अपने कंबाइंड सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस संग यह गुडन्यूज साझा की है और एक तस्वीर भी शेयर की है. सिद्धार्थ-कियारा ने अपने इस गुडन्यूज पोस्ट को एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है. अब कपल को एक बार फिर संतान प्राप्ति होने जा रही है. इस गुडन्यूज पर अब उनके फैंस और सेलेब्स के बधाई के पोस्ट आने शुरू हो गये हैं. बता दें, कपल ने साल 2023 में शादी रचाई थी और साल 2025 में बेटी के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया था. अब कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुट गया है.

दोबारा पेरेंट्स बनेगें सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ-कियारा ने आज 7 अक्टूबर की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को यह गुडन्यूज दी है. कपल ने अपने गुडन्यूज पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है, हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है’.

सिद्धार्थ-कियारा ने अपने गुडन्यूज पोस्ट में अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा संग अपने हाथ शेयर किए है. सरायाह ने अपने आने वाले जोड़ीदार के सफेद रंग के वूलन मोजे पकड़े हुए हैं, जिन्हें वह अपने पेरेंट्स के हाथ पर रख रही हैं. यह पोस्ट देखते ही खूबसूरत बन रहा है, जिसमें एक खूबसूरत फैमिली की एक्साइमेंट और खुशी वाला इंतजार नजर आ रहा है.

अब कपल के इस पोस्ट पर बधाईयों की बाढ़ आ गई है. इसमें फैंस और सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजी से कमेंट बॉक्स भर दिया है. सेलेब्स की बात करें तो फिल्ममेकर करण जौहर ने कपल को तह दिल बधाई देते हुए लिखा है, ‘लव लव यू’. करण ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किये हैं. बधाई देने वालों में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, रिया कपूर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा समेत कई स्टार्स हैं.

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी हालिया रिलीज ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं, कियारा आडवाणी को पिछली बार साउथ सुपरस्टार रॉकिंग स्टार यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles