Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

मुरादाबाद में अवैध प्रेम संबंधों का खौफनाक अंजाम, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह मामला भोजपुर थाना क्षेत्र का है. बीती 30 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव नहर में पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई, जिसमें मृतक की शिनाख्त गोधी गांव निवासी अख्तर के रूप में हुई. अख्तर गांव में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके छह बच्चे हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था.

पत्नी ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू की. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी शबीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया. पुलिस के अनुसार शबीना ने कबूल किया कि उसका अपने ही रिश्ते के अल्ताफ के साथ प्रेम संबंध था. यह रिश्ता काफी समय से चल रहा था और पति अख्तर उनके संबंधों में बाधा बन रहा था.

बताया गया कि इसी वजह से शबीना ने प्रेमी अल्ताफ के साथ मिलकर अख्तर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. योजना के तहत अल्ताफ के साथ सतपाल और रंजीत को भी शामिल किया गया. आरोप है कि सभी ने मिलकर अख्तर की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या लापता होने जैसा लगे.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शबीना, उसके प्रेमी अल्ताफ, सतपाल और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या का मामला है. पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles