Mediasamvad24

27.1 C
Noida
Saturday, November 21, 2026

Buy now

spot_img

भारत ने नेपाल को 306 रनों से रौंद बनाया रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे एशिय कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मैच में शुक्रवार को इंडिया ए ने नेपाल को 306 रनों से बुरी तरह मात दी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. उसके बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी की वजह से नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवर में केवल 26 रनों पर ही ढेर कर दिया. जो लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का पांचवां सबसे छोटा स्कोर बन गया.

लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर

18 रन, वेस्टइंडीज अंडर-19 बनाम बारबाडोस 2007
19 सराकेन्स बनाम कोल्ट्स सीसी 2012
23 रन, मिडिलसेक्स बनाम यॉर्कशर 1974
24 रन, ओमान बनाम स्कॉटलैंड 2019
26 रन, नेपाल बनाम इंडिया-ए 2026

तिलके-कुशाग्र का शानदार शतक

कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मैच में शानदार पारी खेली. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआती झटके लगे. जिसमें वैभव सूर्यवंशी (26), अभिषेक शर्मा (9) और आयुष बडोनी (2) के विकेट शामिल थे. भारत ने 42 पर अपने तीन विकेट खो दिए थे. लेकिन इसके बाद तिलक और कुशाग्र ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम को नौ विकेट पर 332 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी निभाई.

तिलक ने 113 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली. कुशाग्र ने उनसे भी अधिक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंद में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 117 रन बनाए. अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी की, उन्होंने केवल 14 गेंद में नाबाद 36 रन बनाए. नेपाल की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी (61 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (61 रन पर तीन विकेट) ने छह विकेट साझा किए जबकि मध्यम गति के गेंदबाज नंदन यादव ने 49 रन देकर दो विकेट लिए.

प्रिंस-राणा की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी. दोनों ने मिलकर नौ विकेट झटके और नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवर में केवल 26 रन पर सिमट गई. हर्षित ने 16 रन देकर चार विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव ने केवल छह रन देकर पांच विकेट हासिल किए. बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया. नेपाल की लचर बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका.

इंडिया ए की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंग, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सुर्यांश शेडगे, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

भारत का अगला मैच
इंडिया ए का अगला मैच अब पाकिस्तान से होगा. जो 22 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसारा दोपहर दो बजे से शुरू होगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles