Mediasamvad24

25.1 C
Noida
Monday, November 23, 2026

Buy now

spot_img

IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी गई बेकार

दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से मात दे दी. कप्तान तिलक वर्मा के शतक के बावजूद भारत 313 रनों के जवाब में 49.1 ओवरों में 265 रन ही बना सका.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. माज सदाकत 59, हसन नवाज 79 और फरहान यूसुफ 56 रनों की पारी के बदौलत 49.2 ओवर में 10 विकेट पर 313 रन बनाए. भारत की तरफ से प्रिंस यदाव, हर्षित राणा, सुर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए.

तिलक का शतक गया बेकार

चुनौतीपूर्ण पिच पर 314 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करना भारत ए के लिए आसान नहीं था. भारत ए के लिए तिलक (सात चौके, एक छक्का) के शतक के अलावा अभिषेक शर्मा (70 रन) और शाहबाज अहमद (56 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं लेकिन अन्य बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला. जिसकी वजह से पूरी टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर ऑल आउट हो गई.

तिलक ने 149 गेंदों पर 100 रन बनाए. शुरुआती बल्लेबाजी लड़खड़ाने के कारण यह लक्ष्य बहुत मुश्किल हो गया था, लेकिन वर्मा ने शाहबाज अहमद के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े और जीत की उम्मीद जगाई. हालांकि, यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी. शाहबाज के आउट होते ही पाकिस्तान A की मैच में वापसी हो गई. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे.

वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप

तिलक, अभिषेक और शहबाज को छोड़कर कोई भी बल्लेबाजी में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका. आयुष बडोनी (0), कुमार कुशाग्र (2), रिंकू सिंह (6) और सूर्यांश शेडगे (6) सस्ते में आउट हो गए. ओपनर वैभव सूर्यवंशी भी केवल 11 रन ही बना पाए. वो नेपाल के खिलाफ पहले मैच में भी जल्दी आउट हो गए थे. पाकिस्तान A के लिए अली रजा (3-56) और हसन नवाज (3-45) ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, जबकि मोहम्मद इमरान (2-69) ने अपनी बेहतरीन तेज गेंदबाजी से उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं.

इंडिया ए का अगला मैच कब?

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ जीत के साथ की थी. जबकि पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत हासिल की थी. अब पाकिस्तान ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गया है. भारत का अब अगला मैच यूएई के खिलाफ है, जो 24 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles