Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Monday, August 31, 2026

Buy now

spot_img

वृंदावन में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा वृंदावन क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान मायावती चौराहे से लेकर पापड़ी चौराहा, प्रेम मंदिर मल्टीलेवल पार्किंग, इस्कॉन मंदिर तथा महेश्वरी सेवा सदन तक चलाया गया। अभियान के दौरान 16 धकेल एवं 3 अस्थायी इंस्टॉल जब्त किए गए।

यह अभियान नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक के निर्देशन में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। कर्नल आरके सिंह ने बताया कि दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर रखें तथा सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे धकेल लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण से श्रद्धालुओं एवं आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल की टीम लगातार वृंदावन क्षेत्र में निगरानी कर रही है तथा जिन स्थानों पर अभियान चलाया गया है, वहां पुनः अतिक्रमण न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles