Mediasamvad24

23.1 C
Noida
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

spot_img

उत्तराखंड बीजेपी का नया रूप: नए चेहरों के साथ कोर कमेटी की पहली बैठक, 2027 और राज्यसभा पर मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एक्शन में नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नया रूप दे दिया है. उत्तराखंड से पुराने चेहरों की विदाई हो गई है. संगठन में नये चेहरों की एंट्री के बाद अब मेल मुलाकातों का दौर शुरू होने जा रहा है. इसी कड़ी में देहरादून में बीजेपी को कोर कमेटी की बैठक हो रही है. इस बैठक में सभी नये पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं.

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 4:00 बजे से शुरू हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं. नई प्रभारी टीम की नियुक्ति के बाद यह भाजपा कोर कमेटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक है. नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा भी बैठक में शामिल हुए हैं. प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

राज्यसभा सीट पर नामों का पैनल होगा तैयार: बैठक का प्रमुख एजेंडा उत्तराखंड से रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर है. पार्टी स्तर पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. भाजपा की आंतरिक प्रक्रिया के तहत कोर कमेटी के सदस्यों से रायशुमारी के बाद संभावित नामों का पैनल तैयार किया जाएगा. इसके बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड के समक्ष भेजे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक शुरू होने से पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव घोषित हो चुका है. पार्टी की पद्धति के अनुसार कोर कमेटी के सदस्यों से राय ली जाएगी और संभावित नामों का पैनल केंद्र को भेजा जाएगा. इसी सिलसिले में बैठक बुलाई गई है.

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर नजर: राज्यसभा चुनाव के साथ ही बैठक में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है. वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में पार्टी के लिए आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की सक्रियता और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियां भी बैठक के महत्वपूर्ण विषयों में शामिल हैं.

बैठक में प्रदेश में पार्टी के मौजूदा संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है. इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर पार्टी का आकलन और आगे की रणनीति पर विचार होने की संभावना है.

नई प्रभारी टीम के बाद पहली बैठक: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड के लिए नई प्रभारी टीम और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद यह कोर कमेटी की पहली बैठक है. ऐसे में संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं.

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में दिशा तय किए जाने की उम्मीद है. फिलहाल भाजपा कोर कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में जारी है. बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए संभावित नामों पर होने वाली रायशुमारी के बाद तैयार किए जाने वाले पैनल पर सबकी नजर है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles