हैदराबाद: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ इंडियन सिनेमा के बाहर भी लोगों का ध्यान खींच रही है, और इसकी नई कामयाबी ने इस फिल्म को सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज की लिस्ट में शामिल कर दिया है. जी हां, इस फिल्म ने IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) की इस हफ्ते दुनिया भर में सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिससे यह ग्लोबल टॉप 10 में शामिल होने वाली अकेली इंडियन फिल्म बन गई है.
मंगलवार, 17 नवंबर को IMDb ने ग्लोबल टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर मूवी की लिस्ट जारी की. ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में रणबीर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ तीसरे स्थान पर है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में एक ही इंडियन फिल्म है.
फिल्म का तीसरे स्थान पर होना इसलिए भी खास है, क्योंकि इस चार्ट में कई इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं, जिनमें हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी हैं. किसी भारतीय फिल्म का दुनिया भर में पॉपुलैरिटी रैंकिंग में टॉप तीन में आना, भारतीय थिएटर रिलीज की बढ़ती पहुंच और बड़े पैमाने पर भारतीय प्रोडक्शन में दिलचस्पी को दिखाता है.
IMDb के वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी चार्ट के अनुसार, रामायण: राइज ऑफ़ ए लेजेंड, यू कैन सी एवरीथिंग और एबेनेजर के बाद तीसरे स्थान पर है. क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी चौथे स्थान पर है. ग्लोबल टॉप 10 में शामिल दूसरी फिल्मों में द एंड ऑफ़ ओक स्ट्रीट, हार्टलैंड, हार्ट ऑफ द बीस्ट, वाइल्ड हॉर्स नाइन, गॉडजिला माइनस जीरो और रेजिडेंट इविल शामिल हैं.
IMDb के वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी चार्ट के अनुसार, यू कैन सी एवरीथिंग 9.0 की IMDb रेटिंग के साथ पहले स्थान पर है, जबकि एबेनेजर 7.2 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड 8.2 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है, और द ओडिसी 8.4 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है.
द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट 6.1 की रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि हार्टलैंड 5.6 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है. हार्ट ऑफ द बीस्ट 7.1 की रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है, और वाइल्ड हॉर्स नाइन 8.1 की रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है. गोडजिला माइनस जीरो 7.9 की रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि ‘रेजिडेंट ईविल’ 7.4 की IMDb रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर रहकर टॉप 10 की सूची को पूरा करता है.


