Mediasamvad24

30.1 C
Noida
Friday, November 6, 2026

Buy now

spot_img

दीपावली से पहले आएगा वेतन! CM सुक्खू का कड़ा निर्देश- त्योहार से पहले सभी कर्मचारियों के खातों में पहुंचे सैलरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि दीपावली पर्व से पहले सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन और मासिक भुगतान अनिवार्य रूप से उनके खातों में पहुंचा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने साफ लहजे में कहा कि त्योहार के इस माहौल में किसी भी कर्मचारी की दिवाली फीकी नहीं रहनी चाहिए, चाहे वह पक्का कर्मचारी हो या कच्चा।

3.50 लाख कर्मचारी व पेंशनर्स को राहत

प्रदेश में दीवाली जैसे बड़े त्योहारों पर कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने की परंपरा रही है। वर्तमान वित्तीय चुनौतियों के बीच भी सरकार ने इस परंपरा को जारी रखते हुए सभी वर्गों विशेषकर निचले पायदान पर काम करने वाले कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा है। प्रदेश के करीब 3.50 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर वर्ग लाभान्वित होगा।

कच्चे व मानदेय कर्मियों के भुगतान पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विभागों के साथ-साथ विभिन्न निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है। इसमें अनुबंध (कान्ट्रेक्ट), दिहाड़ीदार (डेली वेजर्स) और घंटे के हिसाब से काम करने वाले अंशकालिक कर्मियों के साथ-साथ मानदेय प्राप्त कर्मचारियों के मासिक भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है।

प्रशासन ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओएस) को बिल समय पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि दिवाली से पहले बजट जारी होने में कोई तकनीकी अड़चन न आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles