Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

ऊना में बल्क ड्रग पार्क का काम तेज, अब तक ₹323 करोड़ खर्च

शिमला। ऊना में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुल 2071 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। इसमें केंद्र का हिस्सा 1000 करोड़ और राज्य सरकार का 1071 करोड़ रुपये है।

विधानसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि 1 अगस्त तक केंद्र से 225 करोड़ और राज्य से 136.28 करोड़ रुपये समेत कुल 361.28 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 323.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

परियोजना के तहत जमीन की फार्मेशन कटिंग, पेड़ों की कटाई, आंतरिक सड़कों, बाड़बंदी, पुलों और वर्षाजल निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है। बाहरी सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग, जबकि जल प्रबंधन एवं वितरण का कार्य जल शक्ति विभाग कर रहा है।

बिजली से जुड़े कार्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार यह परियोजना हिमाचल के फार्मास्यूटिकल और औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles