शनिवार को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) से एक दुखद खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलियाई स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. WWE के अनुसार, रीड का निधन स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण हुई, लेकिन रेसलर की मौत की असल बिमारी नहीं बताई. WWE ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ब्रॉनसन रीड के निधन की जानकारी दी. उनका असली नाम जर्मेन हेली था.
WWE ने अपने बयान में कहा कि हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि जर्मेन हेली, जिन्हें WWE फैंस ब्रॉनसन रीड के नाम से जानते हैं, आज हमारे बीच नहीं रहे. WWE ने उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताने के साथ साथ उन्हें परिवारिक और साथियों के बीच बेहद लोकप्रिय बताया. WWE ने रीड की पत्नी पेज, बेटी, परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.
रेसलर ब्रूनसन रीड WWE में सक्रिय थे और ‘द विजन’ का हिस्सा माने जाते थे. ‘क्राउन ज्वेल’ में चोटिल होने से पहले, वे लगातार शो का हिस्सा बने हुए थे. 38 साल की उम्र में उनका निधन रेसलिंग की दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है.
ब्रॉनसन रीड इस साल फरवरी से सितंबर तक रिंग से दूर रहे थे. उन्हें बाइसेप्स में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे कई महीनों तक रेसलिंग से दूर रहे. इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और सितंबर में वापसी की. उनकी वापसी को उनके करियर का एक नया अध्याय माना गया.
रीड के निधन की वजह
कई मीडिया रिपोर्ट्स मे दावा किया गया है कि रीड का निधन ‘क्राउन ज्वेल’ इवेंट के कुछ हफ्तों बाद हुआ है. 7 नवंबर को सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में वे किसी मैच का हिस्सा तो नहीं थे, लेकिन टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान उन्हें अपने साथियों के साथ रिंग के बाहर देखा गया था. यह मैच ‘द विजन’ के ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी तथा पेंटा और जेवॉन इवांस के बीच था. रीड ने अपने साथियों की मदद करने की कोशिश की, लेकिन ओबा फेमी ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद फेमी ने रीड को स्टेज से नीचे प्रोडक्शन उपकरणों पर फेंक दिया.
इस घटना के बाद रीड को गंभीर चोटें आईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पसली टूट गई थी और किडनी में भी चोट आई थी. इलाज के लिए उन्हें सऊदी अरब ले जाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी देखभाल के लिए WWE के मेडिकल स्टाफ के सदस्य भी वहां मौजूद थे. हालांकि, WWE ने अपने आधिकारिक बयान में रीड की मौत को ‘क्राउन ज्वेल’ में लगी चोटों से नहीं जोड़ा है. बल्कि निधन का कारण ‘स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं’ (medical complications) को बताया है.


