Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

बदलापुर के ठा. शिवमूर्ति सिंह इंटर कॉलेज व एस.एस. पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर अंतर्गत बरौली गांव स्थित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए चर्चित शिक्षण संस्थान ठाकुर शिवमूर्ति सिंह इंटर कॉलेज एवं एस.एस. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि ज्योति कुमार सिंह पूर्व शिक्षक सल्तनत बहादुर इ.का. एंव विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्ता (नेता जी ) रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रोजेक्ट एवं कला आधारित प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहना की।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, आधुनिक तकनीक, मानव शरीर रचना तथा रोबोटिक्स जैसे विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग को भी समझाया, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बन गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शिव शंकर सिंह ने कहा कि विज्ञान दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में त्रिवेंद्रम विक्रम सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles