गाजियाबाद। गाजियाबाद के गुलमोहर एनक्लेव निवासी समाजसेवी एवं प्रमुख व्यापारी अनुज बंसल एवं रूबी के पुत्र अथर्व बंसल का दूसरा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर सभी ने अथर्व को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को धार्मिक एवं मंगलमय बनाने के लिए महंत आचार्य मनीष गिरी जी महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। साथ ही बाबा राम कुमार बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया।
इस शुभ अवसर पर नाना अमित जैन, नानी सरिका जैन, मामा अक्षत जैन, गौरव बंसल एवं अनुजा बंसल, संजय बंसल, ऋतु बंसल, मधु बंसल, अनुराधा गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत आचार्य मनीष गिरी जी महाराज ने बधाई गीत प्रस्तुत किए, जिन पर सभी उपस्थित लोग झूमने पर विवश हो गए। इस दौरान सभी ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए अथर्व के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। अंत में बाबा राम कुमार बंसल जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।


