Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश: तीन शातिर गिरफ्तार, कार व नकदी बरामद

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद

अयोध्या। अयोध्या शहर में लगातार बढ़ रही टप्पेबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नकदी, घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद होने से कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 6200 रुपये नकद तथा एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार यादव (58) निवासी प्रयागराज, दीपक सिन्हा (52) निवासी प्रयागराज और राकेश (46) निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने 19 मार्च को टप्पेबाजी की एक घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर 20 मार्च को तीनों आरोपियों को बीजेपी कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार राकेश और दीपक सिन्हा के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles