Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पर्यावरण और अभिभावक हित में जीपीए का नौवां बुक एक्सचेंज मेला

बीएसए ने किया जीपीए के नौवें निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का उद्घाटन।
जैसा की सर्वविदित है 9 वर्षों से लगातार गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन पर्यावरण हित में लाखों करोड़ों पेड़ों को काटने से बचाने के लिए, दुर्बल अभिभावकों कि जेब पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने हेतु बुक एक्सचेंज मेला लगाता आ रहा है।
इसी क्रम में जीपीए के नौवें बुक एक्सचेंज मेले का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव जी के द्वारा किया गया। बुक एक्सचेंज मेला लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम शास्त्री नगर गाजियाबाद में लगाया गया जो 2 दिन प्रस्तावित है दिनांक 22 मार्च 23 मार्च सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक चलेगा। जिसका प्रचार जीपीए के द्वारा समाचार पत्रों व प्रचार वैन के माध्यम से किया जा रहा है। बुक एक्सचेंज मेले के प्रथम दिन अभिभावकों में भारी उत्साह व जोश दिखाई दिया, अभिभावक अपने बच्चों की कक्षा की पुस्तके खोजते दिखाई दिए। जीपीए सचिव अनिल सिंह के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 1500 से 1800 अभिभावको के द्वारा बुक एक्सचेंज की गई। जीपीए के वॉलिंटियर सुबह से ही अभिभावकों की मदद करने के लिए किताबों को कक्षा बार लगाने में जुट गए। जीपीए सदस्य नरेश कीर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को आदेशित किया जाए जिससे कि पर्यावरण हित व अभिभावक हित में स्कूल विशेष द्वारा प्रकाशित किताबें कम से कम 5 वर्ष की अवधि तक लागू होनी चाहिए। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, नंदीता सिंह, सुशीला सिंह,कौशल ठाकुर, राजू सैफी, पारस चौधरी, कौशलेंद सिंह, रत्नेश सिंह, नवीन राठौर, नरेंद्र, शुभम, मनीष चौधरी, नवीन तंवर,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles