Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

फुट पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, संदिग्ध वाहनों की सख्त चेकिंग के निर्देश

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में विशेष फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 श्री राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी-3 द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसीपी-3 ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने को कहा।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।फुट पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, संदिग्ध वाहनों की सख्त चेकिंग के निर्देश

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में विशेष फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 श्री राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी-3 द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसीपी-3 ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने को कहा।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles