वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार क्रांति के जनक भारत रत्न से विभूषित पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के 35 वें बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर स्व राजीव गांधी जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उन्होंने देश की प्रगति के लिए कार्यक्रमों को तेजी से बढ़ाया और गांव में सत्ता का विकेंद्रीकरण करने के लिए जवाहर योजना, पंचायत राज व्यवस्था, कंप्यूटर, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे संचार क्रांति की रूपरेखा प्रस्तुत कर गांव व शहरों को खुशहाली दी और अग्रसर किया। राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने उन्होंने अपने कार्यकाल में मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया जिससे युवाओं को राजनीति में भाग लेने का अवसर मिला।पूर्व की यूपीए सरकार व कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के अथक प्रयासों से चालू की गई निर्बल गरीब ग्रामीणों के लिए स्वर्णकारी व लाभकारी योजनाएं जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा योजना, देश में कोई भूखा ना रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम , शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार अधिनियम , बीपीएल स्वास्थ्य चिकित्सा योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण जैसे एतिहासिक अधिनियम व योजनाएं लागू की गई जो कि स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों का ही प्रतिफल है जिन्हें वर्तमान भाजपा की मोदी सरकार नाम बदल बदल कर श्रेय लूट रही है। स्व राजीव गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करते हैं।
जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि आज हमारे बीच भारत के महापुरुष राजीव गांधी जी नहीं है अगर वह होते तो, जो देश में कुछ सिरफिरे लोग जातिवाद, सांप्रदायिकता, नफरत व आतंकवाद को फैला रहे हैं वह लोग इस देश में नहीं रह पाते राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में जब विश्व युद्ध की लहर इराक ईरान अमेरिका आदि लड़ रहे थे तब दुनिया ने स्वर्गीय राजीव गांधी को पुकारा तथा राजीव गांधी ने शांति दूत बनकर ईरान-इराक का युद्ध बंद कराया और विश्व शांति का संदेश भारत से दिया। राजीव गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि स्वर्गीय राजीव जी निडर, निर्भीक, आत्म बल के परिपूर्ण तेजस्वी युग पुरुष थे भारत ही नहीं विश्व आज उनकी पुण्यतिथि मना रहा है। देश को 21वीं सदी की महान कल्पना संजोने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी को विघटनकारी ताकतों के द्वारा षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या की गई । उनके बलिदान को देश सदैव याद करेगा।कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह निषाद ने किया
अन्य वक्ताओं में मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री रूपा लवानिया ललिता देवी गीत दिवाकर लता चौहान महेंद्र पांडव महेश चौबे रमेश कश्यप प्रेम शंकर शर्मा हरिओम उपाध्याय अरनव चौधरी भगवान देवी गौरांग अग्रवाल टिंकू धनगर दिलशाद खान गीतम सिंह मंजू देवी सुरेश शर्मा हर्ष कुमार विवेक कुमार सहित आदि ने स्व राजीव गांधी जी को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया


